ससुर का हत्यारोपी महिला से मांग रहा है रंगदारी
बरेली, मई 23 -- शीशगढ़, संवाददाता । गांव सियाठेरी की सावित्री ने पुलिस को बताया कि उनके ससुर मोहनलाल की गत दिनों हत्या कर दी गई थी। हत्या के मुकदमा में वह गवाह थीं। ग्राम टेहरा के आरोपी बुद्धसेन को कोर्ट से ने गत दिनों उम्रकैद की सजा सुनाई थी। आरोपी बुद्ध सेन को कोर्ट से तीन वर्ष पूर्व जमानत दे दी थी। छूटने के बाद गांव के कुछ लोगों ने उनके परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया। उनकी बेटियों को रास्ते में रोककर अश्लील हरकतें करता है। शिकायत पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देता है। आरोपी उनकी भूमि पर नाजायज कब्जा करना चाहते हैं। उनकी जमीन में फसल बोने एवं काटने नहीं देते हैं। दस बीघा जमीन उनके नाम कराने अथवा दस हजार रुपए प्रति माह रंगदारी देने को धमका रहे हैं। महिला ने अपने परिवार का जानमाल का खतरा बताया है। आरोपी पहले भी रास्ते एवं खेत पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.