उरई, मार्च 8 -- कालपी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम में ससुर व बहू के साथ मारपीट मामले में महिलाओं समेत छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। उक्त मामले को लेकर ओमकार ने कोतवाली कालपी मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि 04 मार्च की शाम उसकी बहुएं घर में देवर के यहां रंग लगाने जा रही थी कि रास्ते में आरोपियों श्रीबाबू, किरण पत्नी बाबू, खुशीराम, छोटा लड़का, नंद किशोरी पुत्री बाबू, व छोटी लड़की ने गालियां दी तथा मारा पिटा व जान से मारने की धमकी दी। इसी क्रम में उसने आगे बताया कि बहू बीमार रहती है मैंने मारपीट के लिया मना किया तो मुझे भी लाठी से मारा।इस मामले की पुलिस के द्वारा विवेचना शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...