अररिया, दिसम्बर 1 -- पलासी, (ए.सं) पलासी थाना क्षेत्र के सोनाकंदर गांव के ससुराल से एक शादीशुदा महिला के गायब किये का मामला सामने आया है। खास बात ये कि महिला को गायब करने का आरोप उनके पति व परिजनों पर लगा है। महिला ने प्रेम विवाह किया था। इस संबंध में शादीशुदा महिला के पिता ने पलासी थाना में दामाद सहित सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना 30 अक्टूबर की बतायी गयी है। लेकिन प्राथमिकी रविवार को दर्ज की गयी। विलंब से थाना में सूचना का कारण पंचायती करना बताया गया है। फिर भी कोई कुछ नहीं बताया। दामाद से भी मिलना चाहा, किंतु उनसे भी नहीं मिलने दिया गया। इसके बाद काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज करानी पड़ी। इधर पलासी थानेदार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.