लखनऊ, अप्रैल 16 -- माल,संवाददाता। ससुराल से वापस घर जा रहे बाइक सवार युवक को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में सीएचसी माल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।रायपुर देवसिंह गांव निवासी विनय (30) बुधवार रात नौ बजे अपनी ससुराल मंझी निखरोजपुर से बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह माल इटौंजा रोड के गहरा तालाब के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद विनय काफी दूर जा गिरा। हादसा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को गंभीर हालत में सीएचसी माल ले...