महोबा, जनवरी 6 -- बेलाताल, संवाददाता। ससुराल से लौट रहे युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। घटना सेपरिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। कुलपहाड़ कोतवाली के गांव खैरानी निवासी 33 वर्षीय रामकरन ससुराल गया था। सोमवार को वह ससुराल से बाइक से वापस लौट रहा था। रास्ता में श्रीनगर बेलाताल मार्ग में लमौरा के पास तेज गति से आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार सवार मौके से भाग गया। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर पवन राजपूत ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सुनीता का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक का एक पुत्र अभिषेक बताया जा रहा है। पुलि...