ससुराल से लौट रहे बहनोई की सड़क हादसे में मौत, साला गंभीर घायल
संभल, जुलाई 26 -- थाना क्षेत्र के पतरिया गढ़ी-बिचौला मार्ग पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बिचौला भूड़ मंदिर के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक पर सवार बहनोई की मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र के लौहरपुरा गांव निवासी राजपाल (40 वर्ष) पुत्र अनोखे अपने बहनोई पिंटू (38 वर्ष) पुत्र नेमसिंह निवासी जैतौरा थाना रजपुरा के साथ एक ही बाइक से शनिवार को लावर गांव गए थे। वहां से दोनों बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पतरिया गढ़ी-बिचौला मार्ग पर बिचौला भूड़ गांव के पास स्थित मंदिर के समीप पहुंची, तभी अचानक सड़क ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.