संवाददाता, सितम्बर 5 -- यूपी के उन्नाव में एक पति ने अपनी पत्नी को गंगा में फेक दिया। सफीपुर थाना क्षेत्र में पत्नी को गंगा में फेंकने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पति शुक्रवार को ससुराल से पत्नी को लेकर लौट रहा था। अभी ये परियर-बिठूर पुल पर पहुंचे ही थे कि दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इसपर पति ने पत्नी को गंगा की तेज धारा में फेंक दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को दबोच लिया है। पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बिठूर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी 20 वर्षीय सुजीत राजपूत पुत्र रामखेलावन की शादी 14 दिसंबर 2024 को 19 वर्षीय ऊषा के साथ हुई थी। ऊषा का मायका सफीपुर थाना क्षेत्र के मरौंदा मंझवारा गांव में है। कुछ दिन पहले सुजीत का साढ़ू नव निर्मित मकान...