मधुबनी, मई 22 -- झंझारपुर/मधेपुर। ससुराल से मायके के लिए निकली एक 36 वर्षीया महिला के अपने तीन बच्चों के साथ गुम होने का मामला सामने आया है। घटना मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पहले घटित हुई बतायी गई है। काफी खोजबीन के बाद भी अबतक महिला एवं उनके तीन बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया है। इस सम्बन्ध में गुम हुई महिला के पति ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने घटना की तिथि शनिवार 16 मई की बतायी हैं। यह भी पढ़ें- कोचिंग करने गई छात्रा को शादी की नीयत से भगायामहिला और बच्चों की तलाश एफआईआर के अनुसार, 36 वर्षीया महिला अपनी 12 वर्षीय तथा 10 वर्षीय दो पुत्री तथा 6 वर्षीय एक पुत्र के साथ मधेपुर थाना के एक गांव स्थित अपने ससुराल से दरभंगा जिला के एक गांव स्थित मायके के लिए शनिवार को निकली। ससुराल से यह कहकर निकली की मा...