मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- औराई। थाना क्षेत्र के भादो गांव से महिला गायब हो गई। पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका पर दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के नंदकिशोर यादव ने औराई थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले पुत्री की राकेश राय से शादी की थी। विवाह के बाद ससुराल वाले दहेज में दो लाख की मांग करने लगे। आठ फरवरी को बेटी से मिलने पहुंचा तो वह नहीं मिली। वहीं, भादो निवासी उमेश राय ने पुत्रवधू के गायब होने का सनहा दर्ज कराया है। थानेदार राजा सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...