आरा, नवम्बर 14 -- -पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर मोड़ के पास नहर किनारे गुरुवार की रात मिला शव -हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं, छानबीन में जुटी पुलिस -घटनास्थल से खून नहीं मिलने से दूसरे जगह हत्या कर शव डंप करने की आशंका आरा/अगिआंव। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। उसका शव भगवानपुर मोड़ से बिछिआंव गांव जाने वाले रास्ते पर करीब दो सौ मीटर आगे नहर किनारे से बरामद किया गया है। ससुराल से अपने घर लौट रहे युवक के सीने के ठीक बीच में गोली मारी गई है। मृत युवक गड़हनी थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव निवासी ललक राम का 22 वर्षीय पुत्र अशोक राम था। हालांकि हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों के अनुसार अशोक राम का किसी से दुश्मनी नहीं थी। इधर, देर रात युवक की हत्या की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.