सहरसा, मार्च 17 -- महिषी। महिषी थाना पुलिस ने सितंबर 2024 में महिसरहो गांव से लापता हुई महिला को बरामद कर लिया। डरहार थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी राजो साह ने अपनी पुत्री के ससुराल से अपहरण का मामला दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार को सूचना मिली कि महिला बलवा हाट थाना क्षेत्र के सनपुरा में है। पुअनि रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने उसे बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...