उरई, अप्रैल 7 -- उरई। संवाददाता कोंच के मोहल्ला जयप्रकाश नगर निवासी महिला काजल यादव मंगलवार को गम्भीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लायी गयी। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने उसे प्रारंभिक उपचार दिया और होश में आने पर महिला ने अपने ससुराल जनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया महिला का आरोप है कि दहेज नही मिलने के कारण उसके ससुरालीजन उसके साथ बुरा व्यवहार करते है उसकी मारपीट करते है उसकी कोई सुन भी नही रहा है। अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भेज दिया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश बहादुर ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.