समस्तीपुर, मार्च 13 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के डरसूर पंचायत के बड़ी मानोपुर बांध किनारे गेहूं के खेत से एक युवक का शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के भाई प्रमोद सहनी ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया है। उसने बताया कि जीतू की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। जीतू की पत्नी अक्सर किसी न किसी बात को लेकर उससे झगड़ा किया करती थी। उन्होंने बताया कि 9 मार्च को जीतू की साली की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह अपने ससुराल गया था। शादी संपन्न होने के बाद वह घर लौट आया था और फिर बुधवार की रात दोबारा अपने ससुराल मानोपुर गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और घटना के बाद सभी घर से फरार हो गए। मृतक भगतई (झाड़-फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.