खगडि़या, फरवरी 4 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के अलौली थाना क्षेत्र के कामाथान गांव में बुधवार को महिला के साथ मारपीट कर बुधवार को फिनाइल पिला दिया। जिससे महिला की हालत गंभीर हो गई। जिसकी पहचान अलौली थाना क्षेत्र के कामाथाना गांव निवासी फुल कुमार पासवान की पत्नी अलका कुमारी के रूप में की गई। अलका कुमारी ने बताया कि जब से शादी हुई है तभी से पति उसके साथ मारपीट करता है। वहीं बुधवार को भी मारपीट कर देवर, सास व ससुर ने जबर्दस्ती फिनाइल पिला दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। महिला ने फोन से अपने मायका में घटना की जानकारी दी। मायका से आये लोगों ने महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टर द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.