ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट का आरोप
संभल, मई 20 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव ब्यौरा निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 14 वर्ष पूर्व गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने की बात कहकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। पीड़िता का कहना है कि अब ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट करना भी शुरू कर दिया है। आए दिन उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिससे वह परेशान है। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.