गोरखपुर, फरवरी 27 -- बड़हलगंज। थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता वाहीदा खातून ने आरोप लगाया कि विवाह के कुछ समय बाद से पति सद्दाम हुसैन, ससुर इस्लाम, सास हमीदुन, देवर सज्जाम, निजाम, इमान और ननद रहीसुन दहेज की मांग को लेकर मारपीट व प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। 5 अप्रैल 2024 को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। थाना प्रभारी सुनील राय ने बताया कि दहेज प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...