अमरोहा, जून 20 -- ससुराल वालों ने युवक को उसके घर में घुसकर पीट दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के कांकाठेर गांव निवासी सुनील का गुरुवार को अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सुनील के पिता ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया। सुनील की पत्नी ने फोन करके झगड़े के बारे में अपने मायके वालों को बता दिया। आरोप है कि दो लोग कांकाठेर पहुंचे तथा सुनील को डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- ससुराल वालों ने युवक को घर में घुसकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने सुनील के पिता की तहरीर पर हसनपुर थाना क्षेत्र के रुखालू गांव निवासी आंगन व लुहारी खादर गांव निवासी राजेश के खिलाफ रिपो...