बरेली, जनवरी 25 -- मीरगंज। दहेज के लिए ससुरालियों ने महिला को प्रताड़ित किया। बीमार होने पर उसका इलाज नहीं कराया। आरोप है कि ससुरालवालों ने साजिश के तहत महिला को तेजाब पिला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मायके वाले महिला को अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। रामपुर के मिलक कोतवाली क्षेत्र के गांव लखीमपुर निवासी मुन्ना लाल मौर्य ने अपनी पुत्री पुष्पा मौर्य की शादी 26 जून 2025 को मीरगंज के गांव रसूलपुर निवासी राजेंद्र राज मौर्य पुत्र रामदास मौर्य के साथ की थी। पिता का आरोप है पुष्पा के ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर उसका मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पुष्पा को कुछ दिन पहले बुखार हो गया। ससुरालवालों ने पुष्पा का इलाज नहीं कराया। कम दहेज का ताना देकर सा...