ससुराल वालों ने की मारपीट, पति व ससुर के खिलाफ दी तहरीर
गोंडा, मई 21 -- मनकापुर, संवाददाता। विवाहिता ने अपने पति, ससुर सहित अन्य ससुरालीजनों पर मारपीट सहित अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली मनकापुर के गांव घुनाही के मजरा बुधियापुर की सुमन वर्मा पत्नी ललित कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी। उसका बेटा नौ साल का है। आरोप है कि शादी के दो वर्ष बाद पति ने अपशब्द कहते हुए मारना-पीटना शुरू कर दिया। वहीं ससुर पर बदनीयती का आरोप लगाया। बुधवार की रात लगभग नौ बजे रात को ससुराल के लोग उसे अपशब्द कहते हुए कमरे से बाहर करके कमरे में ताला लगा दिया। इससे परेशान होकर डायल 112 को फोन किया जब पुलिस आयी तब उसे कमरे में जाने दिया। थाना प्रभारी गौरव सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर मिली जांच करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.