बरेली, मार्च 29 -- मीरगंज, कस्बा निवासी व्यक्ति का शनिवार की शाम को पत्नी से विवाद हो गया। विवाद की सूचना मिलने पर मायके से महिला के भाई आ गए। आरोप है महिला के आक्रोशित भाईयों ने बहनोई से जमकर मारपीट की। जिससे महिला का पति घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायल को थाने ले गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निरीक्षक अपराध संजय तोमर ने बताया पति पत्नी में विवाद होने पर महिला के भाईयों ने मारपीट कर दी। चोटिल का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...