नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिनों दहेज की मांग और उसके चलते महिलाओं की मौत के कई मामले सामने आए। इस बार भी दहेज का एक और मामला सामने आया है लेकिन इस बार आरोपी कोई और नहीं बल्कि खुद दिल्ली पुलिसकर्मी है। कुलदीप नाम के इस पुलिसकर्मी पर आरोप है कि दहेज में मन के मुताबिक गाड़ी ना मिलने पर उसने अपनी शादी ही कैंसिल कर दी। उसकी शादी 20 नवंबर को हरियाणा के सोनीपत में होने वाली थी। लड़की वालों ने दहेज में देने के लिए साढ़े 9 लाख रुपए की औरा गाड़ी बुक थी। लेकिन शादी से ठीक पहले कुलदीप ने मांग की कि उसे औरा नहीं बल्कि 13 लाख रुपए की ब्रेजा गाड़ी चाहिए। लड़के वालों की मांग जानकर लड़की के पिता ने ब्रेजा गाड़ी बुक करने की भी कोशिश की लेकिन क्योंकि शादी में काफी कम वक्त बचा था, इसलिए वो समय पर नहीं आ पाई। इसी बात से नाराज होकर कुलदीप...