ससुराल में हर असंवेदनशील हरकत क्रूरता नहीं : कोर्ट
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। हाईकोर्ट ने कहा है कि वैवाहिक घर में होने वाली हर असंवेदनशील या आपत्तिजनक हरकत को स्वतः दहेज प्रताड़ना के तहत क्रूरता नहीं माना जा सकता। न्यायमूर्ति मधु जैन की पीठ ने यह टिप्पणी महिला की याचिका खारिज करते हुए की। महिला ने सत्र अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उसके ससुर, सास और दो ननदों को दहेज प्रताड़ना व आपराधिक विश्वासघात के आरोपों से बरी कर दिया गया था। पीठ ने कहा कि शिकायत में रिश्तेदारों के नाम होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की कथित भूमिका स्पष्ट होनी चाहिए। अदालत को विशिष्ट आरोपों और पूरे परिवार पर लगाए गए सामूहिक आरोपों में अंतर करना जरूरी है। महिला ने पांच लाख रुपये और कार की मांग, मारपीट तथा गर्भपात के लिए चिकित्सा सहायता न देने के आरोप लगाए थे। पति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.