चित्रकूट, अगस्त 1 -- चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के भंभई गांव में ससुराल से पत्नी को लिवाने आए राजगीर मिस्त्री 35 वर्षीय मनोज कुशवाहा शुक्रवार की देर रात सड़क किनारे पड़ा मिला। उसके साले जानकी प्रसाद के मुताबिक मनोज शराब अधिक पीता था। जिसके चलते मनोज व उसकी पत्नी सरोजा देवी के बीच विवाद हो गया था। जिससे सरोजा देवी बच्चों को लेकर मायका भंभई चली आई थी। शुक्रवार को मनोज अपनी पत्नी को लिवाने भंभई पहुंचा था। लेकिन देर रात उसे सड़क किनारे पड़ा पाया गया। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पत्नी ने आशंका जताई कि गांव के कुछ लोगों ने शायद शराब अधिक पिला दी। जिससे पति की हालत बिगड़ गई। प्रभारी निरीक्षक कर्वी दुर्गविजय सिंह का कहना है कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। मौत के बाद अंतिम संस्कार करने...