प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 9 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गोंड़े गांव निवासी तरन्नुम बानो शौहर रियाजुद्दीन से विवाद में समझौता होने के बाद सुसराल गई थी। आरोप है कि छह दिसंबर को वह घर के बाहर बर्तन धुल रही थी तभी शौहर सहित परिवार के लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इससे वह बेहोश हो गई। बाद में उसे मायके के गांव के पास पहुंचाकर ससुरालवाले लौट गए। पीड़िता ने एसपी से शिकायत के बाद रियाजुद्दीन, फरमान, मैशर, नाजिया, इशरत, जुलेखा, डंगरा और बुल्ले के खिलाफ जानलेवा चोटें पहुंचाने का केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.