ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोप
मधुबनी, मई 12 -- झंझारपुर। झंझारपुर अनुमंडल अंतर्गत अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के धकजरी गांव में मंगलवार की देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान इंदु कुमारी के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही अंधराठाढ़ी थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- बेटा नहीं जनने पर पत्नी की गला दबाकर निर्मम हत्या मृतका के पिता का आरोप इस मामले में मृतका के पिता ने पुलिस को आवेदन देकर दामाद और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि उनकी बेटी को सोची-समझी साजिश के तहत मारा गया है। पुलिस आवेदन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.