बदायूं, जनवरी 4 -- बदायूं। विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि विवाहिता का पति आए दिन एक लाख रुपये की मांग करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकर मौत होना पाया गया है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नौशेरा गांव का है। यहां के यशवीर की 26 वर्षीय पत्नी पूनम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो पूनम का शव जमीन पर पड़ा था। ससुराल पक्ष के लोग फंदा लगाकर आत्महत्या की बात कह रहे थे, लेकिन पूनम की गर्दन पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे, आशंका है कि गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को जमीन पर फेंक दिया। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज...