ससुराल में विवाद पर तीसरी मंजिल से कूदी महिला,मौत
रायबरेली, जुलाई 23 -- शिवगढ़,संवाददाता। थाना क्षेत्र के बारीखेड़ा गांव की निवासी विवाहिता ने बीते गुरुवार की भोर करीब तीन बजे पड़ोसी के मकान की छत से तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। क्षेत्र के बारीखेड़ा गांव के रहने वाले अतुल कुमार वर्मा उर्फ राजू पुत्र शिवकुमार वर्मा की शादी बीती एक मई को लखनऊ जिले के नगराम थाना क्षेत्र के इसरीगंज करोरा गांव के रहने वाले महादेव वर्मा की बेटी राखी (21) के साथ हुई थी। बीते बुधवार रात करीब तीन बजे अचानक विवाहिता पड़ोसी के मकान के तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। आनन-फानन परिजन गंभीर हालत में राखी को लेकर सीएचसी पहुंचे। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान विवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.