हरदोई, जून 20 -- हरदोई। शाहपुर तकिया गांव में ससुराल आए एक युवक ने कथित रूप से पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाने का प्रयास किया। फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी 30 वर्षीय सानू पांच दिन पहले ससुराल आया था। परिजनों के अनुसार, पत्नी से कहासुनी होने के बाद उसने गांव के बाहर पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। आसपास के लोगों ने समय रहते उसे नीचे उतार लिया। गंभीर हालत में उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...