फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 7 -- कायमगंज, संवाददाता। मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी गुड्डी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री पूजा की शादी करीब 12 वर्ष पहले गांव नरसिंहपुर निवासी पप्पन के साथ हुई थी। 4 मार्च को पूजा अपने भाई के साथ कायमगंज से ससुराल गई थी। वहां पहुंचने पर गांव के ही छल्ली, मिथुन, कन्हैया और गुड्डिया ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पूजा ने मना किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट में पूजा और उसके भाई को चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...