ससुराल में बाइक और खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत
गोरखपुर, सितम्बर 7 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा क्षेत्र के मिनवा में ससुराल पहुंचकर पत्नी से विवाद के बाद बाइक और खुद को आग लगाने वाले युवक की सोमवार शाम बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक ने दो सितंबर को शराब के नशे में पत्नी और उसके परिजनों से गाली-गलौज और मारपीट की थी। इसके बाद पेट्रोल छिड़ककर बाइक और खुद को आग लगा ली थी। मिनवा निवासी प्रीति गुप्ता की शादी तीन वर्ष पूर्व चिलुआताल थाना क्षेत्र के दरघाट निवासी राजन मद्धेशिया से हुई थी। प्रीति का आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित और मारपीट करते थे। उसने चिलुआताल थाने में इसकी शिकायत भी की थी।
पुलिस की जांच पुलिस के मुताबिक, दो सितंबर को राजन शराब के नशे में ससुराल पहुंचा। आरोप है कि उसने पत्नी और उसके परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.