उन्नाव, दिसम्बर 17 -- चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के रायपुर गढ़ी गांव स्थित ससुराल में रहे युवक की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से मौत हो गई। ससुराल के हाते में लगे पेड़ से उसका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी 25 वर्षीय रोहित पुत्र हरिशंकर की तीन साल पहले माखी थानाक्षेत्र के रायपुर गढ़ी गांव की पूजा के साथ शादी हुई थी। नवंबर माह में ससुर की मौत हो गई थी। सास की देखभाल करने के लिए एक साल की बेटी के साथ पूजा और उसका पति रोहित ससुराल में रहते थे। परिजनों का दावा है कि रोहित नशे का आदी था। देर रात घर के हाते में मौजूद पेड़ पर रस्सी का फंदा डाल खुदकुशी कर ली। घटना के समय घर के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर आने पर आवाज लगाई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.