सहारनपुर, दिसम्बर 7 -- मिर्जापुर। ससुराल में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भिजवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनो को सूचना दे दी गयी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। घटना मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव महमूद मजरा रायपुर की है। मिली जानकारी के अनुसार चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढा खेडा निवासी विवाहिता शमा प्रवीन की शादी करीब एक वर्ष पहले मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव महमूद मजरा रायपुर निवासी सुफियान पुत्र इकराम के साथ हुई थी। विवाहिता इस समय पति के साथ ससुराल के घर पर ही रह रही थी। रविवार को उक्त विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव के फांसी के फंदे पर लटका होने से क्ष...