ससुराल में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई आग,भर्ती
मुरादाबाद, मई 18 -- थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे एक युवक गंभीर रूप से झुलसी हालत में पड़ा मिला। राहगीरों ने युवक को तड़पता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है। बिलारी थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी बलवीर (38)का उसकी पत्नी से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। विवाद के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। सोमवार को बलवीर पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचा था लेकिन बात नहीं बन सकी। बताया जा रहा है कि ससुराल से लौटने के बाद बलवीर मोटरसाइकिल से गांव से बाहर निकला और रूपपुर स्थित एक भट्ठे के पास पहुंच गया। इसी दौरान उसके आग से झुलसने की सूचना परिजनों और ग्रामीणों को मिली। ग्रामीणों के मुताबिक युवक ने ज्वलनशील पदार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.