फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 12 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। ससुराल आए दामाद ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पत्नी को ले जाने के लिए आया था। आम के पेड़ पर शव लटका मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस की टीम ने जांच की। घर वालों ने उनके बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मोहम्मदाबाद कोतवाली के ज्योंता गांव निवासी रामनरेश ने बेटी मोहिनी की शादी वर्ष 2009 में संजय कुमार निवासी विकास नगर, मैनपुरी रोड, अलीगंज, एटा के साथ की थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं जिनके नाम सौम्या और अंश हैं। संजय दिल्ली में पार्सल बांटने का काम करता था। दो दिन पहले वह दिल्ली से अपने घर पहुंचा और फिर यहां से अपनी पत्नी मोहिनी को बुलाने के लिए ससुराल चला आया। रविवार की सुबह ज्योंता और खिरिया मुकुंद गांव के बीच चकरोड किनारे एक आम के पेड़ पर संजय का शव फा...