फतेहपुर, अप्रैल 15 -- बिंदकी। ससुराल में साले की शादी में पहुंचे दामाद ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग का गोला बने दामाद को देख हड़कंप मच गया। जैसे तैसे आग की लपटों से बचाया और गंभीर हालत देख फौरन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर कर दिया गया। वही पांच माह की गर्भवती पत्नी समेत दो बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। जनपद बांदा के बिसंडा थाना केमेलाथू निवासी नफीस पुत्र भूरा शाह की ससुराल कोतवाली क्षेत्र के काजीखेड़ा है। 10 अप्रैल को छोटे साले की शादी में आया था और वलीमा समेत विभिन्न रस्म के बाद वापस घर जाने के लिए पत्नी से बोला। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया और वह घर से निकल गया। शाम को घर के पास स्थित खेत में एक बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा और खुद के ऊपर उड़ेल लिया ...