उरई, सितम्बर 11 -- जालौन। संवाददाता रेंडर थाना क्षेत्र में ससुराल आए दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालियों पर जेवर को लेकर विवाद करने और तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल न ले जाने का आरोप लगाया है। झांसी के साकिन गांव निवासी अनीस खान 30 वर्ष गुरुवार रात अपने पिता जमील खान और भाभी शबाना के साथ अपनी ससुराल रेंडर गया था। बताया गया कि अनीस की पत्नी मुस्कान के जेवर ससुराल में रखे थे। जेवर वापस लेने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज और मारपीट भी हुई। मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। रात अधिक होने पर रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों को वहीं रुकने और सुबह बातचीत कर समाधान कराने की बात कही। रात में खाना खाकर सभी सो गए।पिता जमील का आरोप है कि सुबह अचानक अनीस की हालत ...