हमीरपुर, मार्च 5 -- बिवांर, संवाददाता। दूसरे घर में रात को सोने जा रहे युवक पर रास्ता में तीन युवकों ने मारपीट करते हुए गले में पहने सोने का लॉकेट, पर्स में पड़े हजारों रुपये छीन कर ले गए। युवक ने तीनों युवकों के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। सुमेरपुर थाना के बाद गांव के गोरेलाल कुशवाहा ने थाना में तहरीर देकर बताया की पत्नी की 3 माह पहले डिलीवरी होने के कारण ससुराल उमरी गांव में रहता है। हर दिन की तरह रात 10:00 बजे करीब दूसरे घर में सोने के लिए जा रहा था। रास्ता में शराब के नशा में ससुराल के तीन युवक अजय, बालेंद्र धुरिया व जयकरण सिंह का पुत्र अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर तीनों युवकों ने मिलकर मारपीट की। मारपीट के दौरान सोने का लॉकेट व पर्स में पड़े पांच हजार रुपये छीन कर ले गए। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। युवक ने आ...