गंगापार, जुलाई 13 -- उतरांव थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किसान का शव ससुराल स्थित कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची उतरांव पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए फोरेंसिक टीम से जांच कराने और मामले की निष्पक्ष पड़ताल की मांग की है। फूलपुर थाना क्षेत्र के ज्वालापुर गांव निवासी 45 वर्षीय राम नारायण पटेल पिछले काफी समय से उतरांव थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव स्थित अपनी ससुराल में परिवार के साथ रह रहे थे। यह भी पढ़ें- Unnao News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या के लगाए आरोप वह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी नि...