इटावा औरैया, मार्च 7 -- मोहल्ला लुधियात के रहने वाले दीपक राजपूत ने थाने में तहरीर देकर तीन नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि वह होली के त्योहार पर गांव कल्यानपुर में अपनी ससुराल गया था। 4 मार्च दोपहर बाद करीब 4 बजे पत्नी और साली के साथ खेत की तरफ घूमने गए थे। तभी इसी गांव का दलवीर सामने लघुशंका करने लगा। महिलाओं के साथ होने से शर्म के को देखते हुए पीड़ित ने उसे महिलाओं के सामने लघुशंका करने का विरोध किया। युवक आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट कर उसे घायल कर दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुन लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.