ससुराल में आए युवक संदिग्ध हालत में कमरे में मिला, जहर देने का आरोप
एटा, अप्रैल 16 -- संदिग्ध हालत में युवक कमरे में अचेत पड़ा मिला। मां ने पुलिस को कॉल कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मां का आरोप है कि ससुराल में बेटे को जहर दिया गया है। पुलिस की माने तो कमरे में फांसी का फंदा लटका मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने फांसी लगाने का प्रयास किया होगा। युवक के सही होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। जिला अलीगढ़ के दादों निवासी धर्मेन्द्र पुत्र पप्पू की शादी कुछ साल पहले शिवानी निवासी शीतलपुर कोतवाली नगर के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि गांव में कार्यक्रम होने के कारण शिवानी आठ दिन पहले मायके आई थी। तीन दिन पहले धर्मेन्द्र भी आया था। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदी है। गुरुवार को घरवालों को कॉल की और बताया कि वह मरने वाला है और जहर खा लिया है। मां ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.