बलिया, मई 5 -- बलिया। गाजीपुर जनपद के भांवरकोल थाना क्षेत्र के सलारपुर निवासी 38 वर्षीय जितेंद्र सिंह यादव की मंगलवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब दस दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल जितेंद्र का इलाज वाराणसी में कराया गया था। इसी बीच वह सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव अपने ससुराल साली के शादी में शामिल होने के लिए आया था। इसी बीच मंगलवार को उसकी तबियत अचानक खराब हो गयी। ससुराल के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...