उरई, मई 16 -- कालपी। संवाददाता नगर के मोहल्ला आलमपुर में पारिवारिक विवाद का मामला उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब एक विवाहिता अपने करीब एक साल के बच्चे के साथ ससुराल पहुंची तो परिजनों ने घर का दरवाजा नहीं खोला। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खोला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।मोहल्ला आलमपुर निवासी गीता पत्नी अनमोल सोनी ने बताया कि बीते माह उसके जेठ ओम ने उसके साथ मारपीट की थी जिसके बाद वह नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। यह भी पढ़ें- विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाला महिला का आरोप है कि करीब एक माह बाद जब वह वापस ससुराल पहुंची तो घर के बाहर ताला लगा मिला और उसे अंदर जाने से रोक दिया गया। पीड़िता...