ससुराल पहुंची महिला के साथ मारपीट
गाजीपुर, मई 4 -- मरदह। बिरनो थाना के जयरामपुर हरिबल्लमपुर गांव निवासी अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाली विवाहिता को ससुराल पहुंचने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे घर में घुसने नहीं दिया। विवाहिता प्रिया विश्वकर्मा ने ससुराल पक्ष के सदस्यों के खिलाफ बिरनो थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। प्रिया का आरोप है कि ससुराल पहुंची तो उसकी सास, देवर, ननद समेत अन्य ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बाल पकड़कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पति अभिषेक कनौजिया ने भी सड़क पर घसीटते हुए उसके साथ मारपीट की। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले में सात पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.