हापुड़, दिसम्बर 4 -- गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न करने और देवर द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला निवासी महिला ने बताया और उसकी और उसकी बहन का निकाह मुज्जफरनागर निवासी दो भाईयों से हुआ था। उसके और उसकी बहन के साथ निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करने लगे। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी थी, उस समय आरोपियों ने उसको शांत रहने और किसी को जानकारी देने पर बच्चों समेत जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद से देवर उसके साथ छेड़छाड़ करता। पीड़िता ने बताया कि पिछले दिनों आरोपियों ने मिलकर उसको पीट कर घायल करते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता ने क...