बिजनौर, अगस्त 20 -- थाना नहटौर क्षेत्र के गांव सीकरी भोगपुर निवासी राखी ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने, गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि मारपीट के बाद उसे धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया गया।तहरीर के अनुसार, राखी की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व गांव हरदासपुर गढ़ी निवासी ओमदत्त पुत्र मेघराज सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार परेशान और प्रताड़ित करते आ रहे हैं। विवाहिता का कहना है कि उसने कई बार मामले को परिवार के स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। राखी ने आरोप लगाया कि गुरुवार को उसकी सास और ननद ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर उसके साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की की गई और उसे घर से बाहर निकाल दि...