शामली, जून 17 -- थानाभवन क्षेत्र के गांव नोजली निवासी एक महिला ने अपने ससुर एवं ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता प्रवेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 14 जून की रात करीब आठ बजे वह अपने कमरे में बैठी हुई थी। आरोप है कि उसका ससुर उसके पास आया और गाली-गलौज करते हुए घर से बाहर निकल जाने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर उसे पकड़कर घर से बाहर ले जाया गया तथा लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की गई।महिला यह भी पढ़ें- दहेज, छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में पति समेत आठ पर मुकदमा का आरोप है कि इसके बाद उसके ससुर ने फोन कर अपने तीन बेटों को बुला लिया, जिन्होंने भी उसके साथ अभद्रता की और घर खाली करने का दबाव बनाया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ...