हापुड़, सितम्बर 5 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम ततारपुर निवासी एक महिला ने महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। जिसके साथ मिलकर आरोपी ने मारपीट कर उसके बैंक खाते से 65 लख रुपये निकाल कर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम ततारपुर निवासी रेनू ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि वर्ष 2007 में उसका विवाह छत्ता बाजार निकट द्वारकाधीश मंदिर मथुरा निवासी दीपकिशोर शर्मा के साथ हुआ था।शादी के अब 19 साल बाद उसके पति दीपकिशोर शर्मा और ससुराल पत्र के लोग उसके साथ मार्च 2026 से बहुत ज्यादा मारपीट कर प्रताड़ित किया जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि ...