उरई, दिसम्बर 20 -- उरई। मोहल्ला नया पटेल नगर कालीदास मार्ग निवासी राधा तिवारी पत्नी आकाश तिवारी ने शनिवार को डीएम को शिकायती पत्र देकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राधा देवी ने बताया वह ग्राउंड फ्लोर पर दादी के साथ रह रही थी। बाजार जाने के दौरान ससुराल पक्ष ने उसकी दादी के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और मकान में ताला लगा दिया। सूचना पर 112 डायल कर पुलिस बुलाई गई, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी ऊपर से पत्थर व पानी फेंका गया, जिसका वीडियो पीड़िता के पास है।वही घरेलू सामान छीन लिया गया और रातभर वह अपनी दादी के साथ घर के बाहर बैठने को मजबूर रही। पीड़िता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...