नोएडा, दिसम्बर 2 -- नोएडा। सेक्टर-77 निवासी महिला ने पति की मौत के बाद ससुर समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाकर सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि करीब 12 साल पहले उसकी शादी तेलंगाना निवासी व्यक्ति संग हुई। महिला के पति एक नामी कंपनी में नौकरी करते थे। उन्होंने तेलंगाना में ही फ्लैट लिया था। महिला और उसके पति के साथ ससुर और सास भी उसी फ्लैट में रहते थे। शादी के बाद महिला के पति ने अपना ट्रांसफर गुरुग्राम करा लिया। कुछ साल पहले महिला के पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। महिला का आरोप है कि उसके ससुर महेश गुप्ता, ननद मनीषा गुप्ता और जेठ मनीष रायपुरिया उसके साथ अब मारपीट कर रहे हैं। उन्हें तेलंगाना वाले फ्लैट पर कब्जा कर लिया है। शादी में मिले सारे गहने रख लिए हैं। पति की मौत के ब...