जौनपुर, दिसम्बर 10 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति तथा ससुराल पक्ष के दो अन्य सदस्यों पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित पत्नी अपने मायके से ग्राम छेड़ापुर (नयेपुर) थाना फूलपुर वाराणसी से ससुराल बनेवरा थाना नेवढ़िया पहुंची। आरोप है कि जैसे ही वह घर पहुंची पति मुकेश सोनकर, देवर गणेश सोनकर और भाभी ने उसे गाली-गलौज देते हुए धक्का देकर घर के भीतर गिरा दिया और मारपीट शुरू कर दी। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...